फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CeaseFire Violation in RS Pura sector,small arm firing at r posts by Pak

पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, भारत ने नहीं दिया जवाब

Sat, 07 Feb 2015 08:20 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
CeaseFire Violation in RS Pura sector,small arm firing at r posts by Pak

शनिवार सुबह नवां पिंड पोस्ट के पास काम में लगी जेसीबी को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने दो राउंड फायर किए। पाकिस्तानी रेंजर्स ने यह फायरिंग ठाठी पोस्ट से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर की। हालांकि, इस फायरिंग का भारतीय सुरक्षा बलों ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 7.20 बजे पाकिस्तान ने एक बार फिर तीन राउंड फायर किए। पिछले कई दिनों से सीजफायर उल्लंघन के मामले में एक बात सामने आई है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ऐसे स्थानों पर फायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जहां भारतीय सुरक्षा बल अपनी अस्थायी पोस्टों की मरम्मत कर रहे होते हैं या फिर बंकरों को ठीक कर रहे होते हैं। हालांकि, यह काम शुरू करने से पहले सुरक्षा बलों के अधिकारी पाकिस्तानी रेंजरों के अधिकारियों से बातचीत करते हैं। इसके बावजूद सीमा पार से फायरिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

LOC पर बारूदी सुरंग फटने से जवान जख्मी

CeaseFire Violation in RS Pura sector,small arm firing at r posts by Pak

जम्मू-कश्मीर के लाम सेक्टर में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग फटने से सेना का जवान जख्मी हो गया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे जब 54 राष्ट्रीय राइफल के जवान फेंसिंग के काम में जुटे थे, उसी दौरान बारूदी सुरंग फटने से यह हादसा हुआ। पु

लिस चौकी लाम से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बारूदी सुरंग फटने से घायल 54 आरआर के जवान के सत्य नारायण का उसी बटालियन में तैनात डाक्टरों ने प्रारंभिक उपचार किया।

उसके बाद जवान को इलाज के लिए सैन्य हेलीकाप्टर से उधमपुर कमान अस्पताल पहुंचा दिया गया। जवान की बायीं टांग में चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed