{"_id":"58352ed84f1c1bc05513b3f6","slug":"ceasefire-violation-in-rajouri-and-poonch-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक ने LoC पर फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने LoC पर फिर किया सीजफायर उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार सुबह पाकिस्तान द्वारा एलओसी के कई सेक्टरों में सीजफायर उल्लंघन किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुंछ जिले के मेंढर, बालाकोट और राजोरी जिले के सुंदरबनी, नौशेरा सेक्टर में बुधवार सुबह पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से फायरिंग की और मोर्टार दागे।
भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि अभी तक इस गोलाबारी में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गोलाबारी के बाद एलओसी से लगते गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर अपने परिवार के साथ पलायन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा गोलाबारी के चलते एलओसी से लगते इलाकों में स्कूलों को बंद रखा गया है।

#FLASH Ceasefire violations by Pakistan in Bhimber Gali, Krishna Ghati and Nowshera sector of J&K, being retaliated strongly by Indian Army.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 23, 2016
बैट हमले में तीन जवान शहीद
Indian army
- फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में मंगलवार को भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले के साथ ही पाकिस्तान का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया जब एक भारतीय जवान के साथ बेअदबी की खबर मिली। बताया गया है यह करतूत पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम यानि बैट के जवानों द्वारा की गई है जो पहले भी इस तरह की हरकतों के लिए कुख्यात रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वारदात मंगलवार सुबह की है, जब भारतीय सेना के जवान मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे इसी दौरान पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम के जवानों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान के शव के साथ बैट के सिपाहियों ने बर्बरता की हरकत को अंजाम दिया।
हालांकि बाद में तीनों जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया। इस घटना के बाद से भारतीय जवानों में जबरदस्त आक्रोश है। मामले में सेना की ओर से रक्षामंत्री को इस हमले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है रक्षामंत्री ने इसका कड़ा जवाब देने का संदेश दिया है।