{"_id":"5c11cb0cbdec2241c63663eb","slug":"ceasefire-violation-in-qasba-and-kerni-sector-of-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ के कर्नी और कस्बा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ के कर्नी और कस्बा सेक्टर में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है और लगातार युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है। गुरूवार को एक बार फिर पूंछ जिले के कर्नी और कस्बा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किया। जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सुरक्षाबलों ने जमकर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार दोपहर को पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं, दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के किलूरा मलिकगुंड गांव में आतंकियों की सूचना मिलने पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने बुधवार सुबह इलाके की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया था। घरों की तलाशी ली गयी। आतंकियों का सुराग न मिलने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन