फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation in naushera lam sector rajouri jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: पाक ने चौथे दिन भी सीमा पर किया सीजफायर उल्लंघन, स्कूल किए गए बंद

Mon, 24 Dec 2018 11:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 24 Dec 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation in naushera lam sector rajouri jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। यह चौथा दिन है जब पाक ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बनी पोस्ट पर गोलीबारी की है। भारी गोलीबारी होने के चलते डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर राजोरी ने सीमा से सटे पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूल आज के लिए बंद कर दिए हैं। सेना पाकिस्तान को लगातार सीमा पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन


एसएसपी राजोरी यौगल मंहस ने बताया कि पाकिस्तान ने राजोरी के केरी और पुखेरनी सेक्टर में सोमवार सुबह भारी गोलीबारी की। जिसका करारा जवाब सीमा पर तैनात हमारे जवानों ने दिया। भारी गोलीबारी को देखते हुए इलाके के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं।  
विज्ञापन


रविवार को तीसरे दिन भी पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के करमारा इलाके में भारतीय चौकियों और रेजिडेंशियल इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को भी कुपवाड़ा में एलओसी से सटे जमगुंड इलाके में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की 2/8 जीआर पोस्ट को निशाना बनाया था। इस दौरान सेना के दो जेसीओ स्नाइपर शॉट से शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed