फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in jammu akhnoor jourian border by pakistan

सीमा पर पकिस्तान ने भारतीय जवानों को बनाया निशाना, 4 जवान घायल, फायरिंग जारी

Wed, 21 Nov 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 21 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in jammu akhnoor jourian border by pakistan
जम्मू के ज्यौड़िया में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार शाम को पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया। सीमा पर अभी भी फायरिंग जारी है, जिसका मुहतोड़ जवाब भारतीय सुरक्षाकर्मी भी दे रहे हैं। इस फायरिंग में सेना के चार जवान अबतक घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


जम्मू से 28 किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अखनूर के ज्यौड़िया में बुधवार शाम से पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है। उसने नथू कुलियां पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी है। जिसके बाद से सेना ने आसपास के गांव को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सीजफायर में सेना के चार जवान अबतक घायल हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सेना ने भी पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलियां बरसाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर पुंछ और राजोरी जिले में चौतरफा हमला किया। पुंछ ब्रिगेड को निशाना बनाने के साथ ही नौशेरा के कलाल सेक्टर में भारी गोलाबारी की। लाम सेक्टर में स्नाइपर शॉट से एक जवान जख्मी हो गया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गईं। पाकिस्तानी चौकियों से काफी देर तक धुआं उठता रहा। आशंका जताई जा रही है कि जिन पाकिस्तानी पोस्टों पर सेना ने जवाबी कार्रवाई की है वहां कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। गोलाबारी पूरे इलाके में तनाव की स्थिति रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को पुंछ नगर स्थित सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए सुबह दो गोले दागे। गोले ब्रिगेड के अंदर गिरे, लेकिन उससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक घंटे बाद सेना ने दिगवार क्षेत्र से जवाबी करवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जहां से पाकिस्तानी सेना ने ब्रिगेड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया था। 

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तानी सेना ने नगर स्थित पुंछ ब्रिगेड हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए एक गोला दागा, जो ब्रिगेड के अंदर गिरा। गोले की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मकान हिल गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते एक और गोला ब्रिगेड में आ गिरा। 

इस गोले के कई टुकड़े ब्रिगेड मुख्यालय के करीब स्थित मोहल्ला पावर हाउस निवासी चमनलाल शर्मा के घर के बाहर आ गिरे। पाकिस्तान की तरफ से ब्रिगेड पर गोले दागे जाने की जानकारी पर डीएसपी आपरेशन भीष्म दुबे और एसएचओ पुंछ अंजर मीर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां जमा भीड़ को उन्होंने हटाया। 


गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागा गया एक गोला सेना के खाली बंकर में गिरा था, जिससे आग लग गई थी। इसके एक हफ्ते बाद सेना ने पाकिस्तान के हजीरा स्थित सैन्य मुख्यालय और कई आतंकी शिविरों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी, जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed