फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in chakka da bag in poonch, captain injured

J&K: बौखलाए पाकिस्तान ने चक्कां दा बाग में दागे गोले, सेना का कैप्टन घायल

Tue, 16 Jan 2018 08:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 16 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in chakka da bag in poonch, captain injured
सीमापार से होता बमबारी

जिले के चक्कां दा बाग क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार तड़के तक भारी गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाक सेना की तरफ से की गई गोलाबारी में मंगलवार तड़के भारतीय सेना का एक कैप्टन घायल हो गया, जिसे सुबह एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया। घायल कैप्टन बैंगोरिया 15 मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट में तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस खबर की सेना ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन खुफिया एजेंसियाें द्वारा भी कैप्टन के घायल होने की सूचना अपने उच्च अधिकारियों की दी गई है। सोमवार को पुुंछ-रावलाकोट बस सेवा की रवानगी के समय पाकिस्तानी सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र में गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देर रात 12:15 से सुबह छह बजे तक पाक सेना द्वारा भारी गोलाबारी की गई। इस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed