फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistani army in in Poonch of jammu and kashmir

पाकिस्तान ने फिर की ना'पाक' हरकत, पुंछ में तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी जारी

Wed, 23 Jan 2019 06:26 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jan 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistani army in in Poonch of jammu and kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में मेंढर सेक्टर के सोनागली इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया है। फिलहाल भारतीय सेना ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


कई दिनों की खामोशी के बाद बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने मेंढर सब डिवीजन में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोट से मनकोट तक नियंत्रण रेखा पर सेना की चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर मोर्टार दागे। शाम को शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। सेना के जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब चार बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के मेंढर सब डिवीजन में कृष्णा घाटी बिग्रेड के अधीनस्थ सोनागली में तैनात सेना की पांच महार रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।  पाकिस्तानी सेना ने पहले हल्के हथियारों और कुछ समय बाद मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच बजे  पाकिस्तानी सेना ने मेंढर सब डिवीजन में बालाकोट से लेकर मनकोट तक के करीब 55 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों पर गोले दागने शुरू कर दिए। सेना की तरफ से भी लगातार जवाब दिया जा रहा है।


गोलाबारी इतनी जबरदस्त है कि धमाकों की आवाजें पुंछ नगर में सुनाई दे रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पिछले तीन चार दिनों से जिले में जारी बर्फबारी और वर्षा की आड़ में पाकिस्तानी सेना की तरफ से आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के लिए इस गोलाबारी की नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed