{"_id":"5710f85d4f1c1b99084a6ab8","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक रेंजर्स ने भारतीय चौकी को निशाना बनाकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक रेंजर्स ने भारतीय चौकी को निशाना बनाकर की फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Fri, 15 Apr 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर गोलाबारी
- फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के रिगाल क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर अग्रिम भारतीय चौकी को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलियां बरसाईं।
हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने संयम बरता और जवाबी कार्रवाई नहीं की। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि रात में करीब 2.15 बजे पाक रेंजर्स ने यह हरकत की।
वहीं फायरिंग की खबर मिलते ही सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, दरअसल हर वर्ष गेंहू की कटाई के वक्त पाकिस्तान सीमा पर गोलाबारी जरूर करता है। इसी वजह से किसानों को डर है कहीं इस बार भी फसल कटाई के वक्त पाक गोलाबारी न करे।
विज्ञापन
इसके पहले रविवार को भी पाक सेना ने पुंछ सेक्टर में मोर्टार से गोलाबारी की थी। इसके बाद फ्लैग मीटिंग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य अफसरों से कड़ी आपत्ति जताई थी।