फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CEASEFIRE VIOLATION BY PAKISTAN TROOPS IN KATHUA AND SAMBA

J&K: रमजान के पहले दिन पाक ने तोड़ा सीजफायर, भारत की 15 पोस्टों को निशाना बना दागे गोले

Thu, 17 May 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 17 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
CEASEFIRE VIOLATION BY PAKISTAN TROOPS IN KATHUA AND SAMBA
ceasefire violation - फोटो : FILE PHOTO

पाकिस्तान ने वीरवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 पोस्टों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। रिहायशी इलाकों में भी गोले दागे गए। इस दौरान बीएसएफ के एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए। आधा दर्जन से अधिक मवेशी भी मारे गए। कुछ घरों को भी नुकसन पहुंचा है।

विज्ञापन


गोलाबारी को देखते हुए बार्डर से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया। बीएसएफ ने भी पाक रेंजरों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार कठुआ के हीरानगर सेक्टर में बुधवार की रात 10 बजे और सांबा जिले में सुबह दो बजे पाक ने गोलाबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान मोर्टार शेल भी दागे गए। गोलाबारी में सांबा सेक्टर में बीएसएफ 80 बटालियन के जवान प्रवीण कुमार मिश्र और हीरानगर सेक्टर में नागरिक दौलत राम घायल हो गए। पाकिस्तान ने रिगाल, चलेयारी, चचवाल, मंगूचक, सुचेतगढ़, बोबिया, लोंडी, करोल काटव, मनयारी, छन्न लाल दीन आदि इलाकों को निशाना बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरानगर सेक्टर के लौंडी और बोबिया बीओपी से सटे गांव को पाकिस्तानी रेंजर लगातार निशाना बना रहे हैं। बुधवार रात आठ बजे से पाकिस्तानी गोलाबारी का सिलसिला रातभर रुक-रुक कर जारी रहा। पाकिस्तान ने वीरवार दोपहर 12 बजे तक लौंडी, बोबिया, पानसर, मनियारी, पहाड़पुर समेत आधा दर्जन पोस्टों को निशाना बनाया।

पाटी मेहरू, बोबिया आदि में घरों को भी आंशिक रूप से गोलाबारी से नुकसान हुआ है। हीरानगर विधायक कुलदीप राज भी दिनभर चकड़ा गांव में स्थिति का जायजा लेने के लिए डेरा जमाए रहे। सांबा जिले में गोलाबारी में रिगाल पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 80वीं वाहिनी का जवान प्रवीण कुमार मिश्रा घायल हो गया।

जवानों ने उसे पंजटीला हेडक्वार्टर पहुंचाया और वहां से जम्मू सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया। पाकिस्तान ने वीरवार तड़के दो बजे सीमावर्ती पोस्ट वैनगलाड़ ,चक फकीरा, सदोह, रिगाल, चलेआरी, मंगु चक, चक दुलमा और कटाव पोस्ट पर एक साथ गोलाबारी शुरू कर दी। रख कंगवाला के किसान वलदेव राज व सुभाष की तीन गाय घायल हो गईं। 

घरों में रहने की हिदायत, राहत शिविर सक्रिय

CEASEFIRE VIOLATION BY PAKISTAN TROOPS IN KATHUA AND SAMBA
पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी - फोटो : ani

वीरवार सुबह गोलाबारी बढ़ने के बाद कठुआ जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाके के पांच किलोमीटर दायरे के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। एहतियातन लोगों को घरों में रहने की ही हिदायत दी गई है।

चार राहत शिविरों को भी हीरानगर सेक्टर में सक्रिय कर दिया गया है। मवेशियों के इलाज के लिए इलाज के लिए प्रशासन की ओर से वेटनरी विभाग की टीमों को भी सीमावर्ती इलाकों में भेज दिया गया है। 

सीजफायर उल्लंघन की 700 से अधिक घटनाएं
आईबी पर पाकिस्तान की ओर से लगभग तीन महीने की शांति के बाद 15 मई को सांबा सेक्टर में गोलाबारी की गई थी जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। जनवरी व फरवरी में तनाव के बाद गोलाबारी थमी थी।

हालांकि, एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आईबी तथा एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की 700 से अधिक घटनाओं में 33 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 17 सुरक्षा बलों के जवान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed