{"_id":"5a8ed9c14f1c1bfe7e8b708f","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-uri-sector-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में की गोलीबारी, कई घरों को पहुंचा नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने उड़ी सेक्टर में की गोलीबारी, कई घरों को पहुंचा नुकसान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर मुस्तैद जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाक ने बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना कर गोलीबारी की है।
विज्ञापन
हालांकि भारतीय सेना ने भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक की ओर से की गई इस गोलीबारी में दो-तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को गांव से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उड़ी सेक्टर के सिलिकूट, बालाकोट, चुरुंडा, तिल्लावारी, थजल गांव में वीरवार सुबह 8 बजे के करीब पाकिस्तान ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पूरा इलाका गोलियों की गूंज से दहल उठा। पाक रेंजर्स ने हल्के हथियारों के साथ ही मोर्टार भी दागे।
विज्ञापन
भारतीय जवानों ने भी पाक की इस गोलाबारी का जबरदस्त तरीके से जवाब दिया। पाक की ओर से की जा रही गोलीबारी के कारण उड़ी सेक्टर के करीब आधा दर्जन गाँव में रहने वाले लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
एसडीपीओ उ़ड़ी जावेद अहमद शाह ने अमर उजाला को फ़ोन पर बताया कि सुबह करीब 8 बजे से पकिस्तान की ओर से गोलीबार की गई। उन्होंने बताया कि पाक की ओर से दिन भर रुक रुक कर यह गोलीबारी की जा रही थी।
देर शाम तक भी पाक की ओर से गोलीबारी जारी थी। वही एसडीएम उड़ी डॉ. डी सागर ने बताया कि करीब 30 से 40 परिवारों (110 लोगों) को इन गाँव से निकाल कर ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल, उड़ी लाया गया है। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में एम्बुलेंस का भी प्रबंध कर दिया गया है।
गौरतलब है कि उड़ी सेक्टर के चुरुंडा गाँव में गत सोमवार को भी पकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें एक 48 वर्ष की महिला घायल हो गई थी। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है। उड़ी सेक्टर में अभी भी गोलीबारी जारी है।