LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सुरक्षाबलों का करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीमा और एलओसी पर लगातार तनाव के हालात बनाने की कोशिश की जा रही है। पाक की ओर से सरहदों और नियंत्रण रेखाओं पर लगातार फायरिंग करते हुए तनाव का माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
Jammu and Kashmir: Ceasefire violation by Pakistan in Sunderbani sector. Indian Army posts are retaliating, firing is presently on. pic.twitter.com/GWc5jEc6l9
— ANI (@ANI_news) February 13, 2017विज्ञापन
पिछले दिनों सांबा सेक्टर में सीमा पर घुसपैठ की कोशिशों के बाद आज पाक की ओर से सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक एलओसी से सटे सुंदरबनी सेक्टर में शाम करीब 6 बजे से ही पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की फायरिंग का सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से सुंदरबनी से सटी भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर शाम से ही ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग हुई जिसके बाद सेना की अग्रिम पोस्ट पर तैनात जवानों द्वारा पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
एलओसी पर दागे जा रहे हैं मोर्टार
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के दौरान मोर्टार भी दागे गए हैं। पाकिस्तान की ओर से शाम 6 बजे शुरू हुई गोलाबारी लगातार जारी है जिसका भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
J&K: Pak Army initiated indiscriminate firing of Small arms, automatics and mortars at 1805 hrs on Indian Army posts along LoC in Sunderbani
— ANI (@ANI_news) February 13, 2017
पाक की ओर से हो रही फायरिंग में अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं हैं। गौरतलब है कि 6 फरवरी को भी पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन हुआ था ।
इस दौरान पाक रेजरों ने सीमा से सटी चलेआरी पोस्ट को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे थे। इस दौरान भारत की ओर से सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था।