{"_id":"586891b34f1c1b255eeed703","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-shahpur-area-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में दागे मोर्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर में दागे मोर्टार
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
ceasefire
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार सुबह पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर भारी गोलाबारी की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने सुबह 10 बजे के करीब पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में मोर्टार दागे। इस दौरान आटोमैटिक हथियारों से भारतीय पोस्ट शेर और शक्ति को निशाना बनाया। भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
गौरतलब है कि पुंछ के गुलपुर सेक्टर के खड़ी एवं करमाड़ा क्षेत्र में पाक सेना ने वीरवार को सुबह गोलाबारी शुरू की गई थी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था।
उसके बाद शुक्रवार देर शाम पौने पांच बजे पाक सेना ने फिर खड़ी करमाड़ा के साथ दिगवार क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की थी, जोकि देर रात तक जारी रही। इसमें गांव दिगवार में एक किशोर की मौत हो गई थी।