फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in poonch shahpur, kirni and balakot sector jammu kashmir

पाक सेना ने रिहायशी इलाके को बनाया निशाना, पुंछ के शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में दागे गोले

Tue, 12 Nov 2019 10:05 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 12 Nov 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in poonch shahpur, kirni and balakot sector jammu kashmir
संघर्ष विराम उल्लंघन - फोटो : ANI
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर मंगलवार को शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोले दागे। शाम चार बजे शुरू हुई गोलाबारी देर शाम तक जारी थी। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कस्बा, मंधारा, कीरनी, इस्लामाबाद, गूंतरियां, काईयां, अपर शाहपुर, लोअर शाहपुर के साथ ही नियंत्रण रेखा से दूरदराज के गांव गलीपिंडी और कंडियार तक गोले दागे गए। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों और सुरक्षित जगहों पर पनाह ली। 
विज्ञापन


मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। मंगलवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। गोलट गांव को भी निशाना बनाकर गोले दागे गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जिले के कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। सेना की जवाबी कार्रवाई में दो घुसपैठिये मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed