{"_id":"5dcadf358ebc3e5b167b396a","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-poonch-shahpur-kirni-and-balakot-sector-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना ने रिहायशी इलाके को बनाया निशाना, पुंछ के शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में दागे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना ने रिहायशी इलाके को बनाया निशाना, पुंछ के शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में दागे गोले
Tue, 12 Nov 2019 10:05 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष विराम उल्लंघन
- फोटो : ANI
पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर मंगलवार को शाहपुर, कीरनी और बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोले दागे। शाम चार बजे शुरू हुई गोलाबारी देर शाम तक जारी थी।
क्षेत्र के गांव कस्बा, मंधारा, कीरनी, इस्लामाबाद, गूंतरियां, काईयां, अपर शाहपुर, लोअर शाहपुर के साथ ही नियंत्रण रेखा से दूरदराज के गांव गलीपिंडी और कंडियार तक गोले दागे गए। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों और सुरक्षित जगहों पर पनाह ली।
मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। मंगलवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी थी। गोलट गांव को भी निशाना बनाकर गोले दागे गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
बता दें, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जिले के कृष्णा घाटी में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। सेना की जवाबी कार्रवाई में दो घुसपैठिये मारे गए थे।