{"_id":"282cd2df8404a7a0d4a6a16626cf8ae4","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-poonch-sector-of-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने दो बार फायरिंग कर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। बीएसएफ इसे उकसावे की रणनीति मान रही है। सरहद पार से गोलाबारी शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकोंसेक्टर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी में रविवार रात 12:30 बजे और आज सुबह 6 बजे युद्ध विराम का उल्लंघन किया। सूत्रों के अनुसार इस फायरिंग का सेना ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान रेंजर्स ने पिछले महीने जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ बीओपी पर फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से की जा रही यह फायरिंग उकसावे के लिए की जा रही है। जिससे सीमा पार बैठे आंतकियों को आसानी से भारतीय सीमा में दाखिल करवाया जा सके।
गौरतलब है कि रविवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि पाकिस्तान यदि फायरिंग करता है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रहेंगे।