फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan in Nowshera jammu kashmir, Army hawaldar martyred

नौशेरा में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Fri, 10 Jul 2020 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan in Nowshera jammu kashmir, Army hawaldar martyred
शहीद जवान - फोटो : भारतीय सेना

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटी पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगभग 6 बजकर 45 मिनट पर दोबारा राजौरी के नौशेरा सेक्टर  में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घाटी में पांच अगस्त से पहले व्यापक हिंसा की साजिश आतंकी तंजीमों ने रची है। अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर यह षड्यंत्र सीमा पार से रचा गया है। इसके तहत नेताओं, पंचायत नुमाइंदे और सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

आतंकी संगठनों की ओर से कश्मीर में पाकिस्तान की शह पर कई वारदातें अंजाम दी जा सकती हैं

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त से पहले आतंकी संगठनों की ओर से कश्मीर में पाकिस्तान की शह पर कई वारदातें अंजाम दी जा सकती हैं। इसमें खासकर नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले किए जा सकते हैं। पुलिसकर्मियों को अगवा कर उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए धमकाया जा सकता है। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों व अन्य बाहरियों को धमकी दी जा सकती है। सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान यह सब इसलिए करवाएगा ताकि वह दुनिया को बता सके कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में बहुत कुछ नहीं बदला है। इससे पहले भी वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 370 हटाने का विरोध दर्ज करा चुका है। सबसे ज्यादा संवेदनशील दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर है। कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की अनंतनाग में हत्या के बाद न केवल कश्मीरी पंडितों बल्कि आम पंचायत प्रतिनिधियों में भी खौफ है। वे लगातार अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed