{"_id":"6018f4db28eb3f2f5b55e39b","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-mankot-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना ने मनकोट में की गोलाबारी, सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सेना ने मनकोट में की गोलाबारी, सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
Tue, 02 Feb 2021 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर शाम को पांच दिन की खामोशी के बाद नियंत्रण रेखा पर मनकोट सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की। गोलाबारी का सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का नुकसान होने का कोई समाचार नहीं है।
विज्ञापन
गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे मनकोट, नाड़ मनकोट, चोई मनकोट, दबराज, बलनोई और घानी जैसे कई ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय का माहौल बन कर रह गया। नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ हो रही इस गोलाबारी से उठ रही आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं। क्षेत्र के लोगों को जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम करीब 5.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर पहले यूनिवर्सल मशीनगन और कुछ पलों के बाद मोर्टारों से गोलाबारी शुरू कर दी। क्षेत्र में तैनात सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी जहां से पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की जा रही गोलाबारी की पुष्टि करते हुए सैन्य प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया है कि सेना की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर में भारी गोलाबारी की थी, जिसमें एक युवक घायल हो गया था।