{"_id":"5d36bf908ebc3e6ca435e600","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-malti-sector-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ में तीसरे दिन भी पाकिस्तान कर रहा सीमा पर भारी गोलाबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुंछ में तीसरे दिन भी पाकिस्तान कर रहा सीमा पर भारी गोलाबारी, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Tue, 23 Jul 2019 04:45 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 23 Jul 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी पुंछ के मालटी, मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। पहले यूनिवर्सल मशीनगन से गोलीबारी की और बाद में मोर्टार भी दागने शुरू कर दिए। इसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 12.20 बजे नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना ने पहले पुंछ के मालटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की। इसके कुछ ही समय बाद मेंढर सब डिवीजन के मनकोट और कृष्णा घाटी में भी गोले दागने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गांव में पाकिस्तानी गोलियां और मोर्टार आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
चार दिन में तीसरी बार की गोलाबारी
पाकिस्तान ने एलओसी पर पिछले चार दिनों में तीसरी बार गोलाबारी की। मंगलवार को पुंछ के कई इलाकों में गोलाबारी की गई। इससे पहले सोमवार को पलांवाला तथा गुलपुर सेक्टर में गोले दागे गए, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था व एक अन्य घायल हुआ था। इससे पहले 20 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान पुंछ व राजोरी जिले के पांच सेक्टरों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया बनाया। इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।