फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan in kerni and Qasba Sector District Poonch jammu kashmir

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, कस्बा-किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Tue, 18 Feb 2020 11:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in kerni and Qasba Sector District Poonch jammu kashmir
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। इसी क्रम में आज यानी कि मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के किरनी-कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। घाटी का माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में लगा हुआ है। वहीं हीरानगर में चल रहे बांध निर्माण कार्य की वजह से भी वह बौखलाया हुआ है। इसी वजह से आए दिन कार्य में बाधा पहुंचाने और आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन


आठ फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की गई। इस दौरान भारतीय सेना के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं पाक कि कई चौकियां ध्वस्त हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को पुंछ पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी। सेना की 2-जाट और 17-बिहार रेजीमेंट की ओर से पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया गया।


दूसरी ओर शाम लगभग साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। इस बीच सेना ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed