फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceaseFire violation by pakistan in Balakot sector of Mendhar Sub division.

पाकिस्तान की नापाक हरकत, बालाकोट सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Tue, 10 Dec 2019 07:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 10 Dec 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
ceaseFire violation by pakistan in Balakot sector of Mendhar Sub division.
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

आतंकियों को घुसपैठ कराकर घाटी का माहौल खराब करने की नापाक हरकतें पाकिस्तानी की ओर से लगातार जारी हैं। इस संघर्षविराम उल्लंघन में एक नागरिक घायल हो गया। घायल नागरिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी को हर बार मात ही मिलती है। बाजवूद इसके पाकिस्तान कोई सबक नहीं लेता।

विज्ञापन


अपनी नापाक हरकतों के क्रम में पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई, जोकि अभी भी जारी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन


इससे पहले चार दिसंबर को कठुआ जिले के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। बता दें कि मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण यह बांध

माना जा रहा है कि यह सुरक्षा बांध सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस वजह से भारत भी हर हाल में इसे पूरा करना चाहता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार गोलाबारी से उत्पन्न स्थिति का बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशंस (फ्रंटियर हेडक्वार्टर नई दिल्ली) नसीर कमाल ने बॉर्डर पर पहुंचकर हाल जाना था। उन्होंने बोविया, पानसर और मनियारी पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।

इसके साथ ही घुसपैठ रोकने व अन्य सुरक्षा तैयारियों के बारे में जाना। इस दौरान एडीजी ने जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने और गश्त बढ़ाने की हिदायत दी थी। उन्होंने दुश्मन की हरकत पर पैनी नजर रखने को कहा। इसके साथ ही किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश भी दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed