फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pakistan army in poonch jammu kashmir targeted bunkers of indian army

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी ने फिर तोड़ा सीजफायर, 4 चौकियों पर हो रही लगातार फायरिंग

Fri, 17 Aug 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pakistan army in poonch jammu kashmir targeted bunkers of indian army
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में गुलपुर सेक्टर में भारतीय सेना की चार पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना ने देर रात फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए बड़े व छोटे हथियारों से फायरिंग की गईं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सेना और सुरक्षाबलों की चौकसी बढ़ा दी गईं है। सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सेना घुसपैठियों की मदद के लिए ऐसा करती हैं।  
विज्ञापन


सेना के अधिकारीयों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से रात 10 बजे से ही तीन चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है। इनमें एलपी, एलपी राईट, उल्लू और टिकरी लेफ्ट चौकी शामिल हैं। इन सभी चौकियों पर भारी गोलीबारी पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही है। जिसकी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के जवानों ने भी अपनी बंदूकें खोल दी और फायरिंग का करारा जवाब दिया। 
विज्ञापन


वहीं गुरूवार को ही कश्मीर के सीमान्त जिले कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में घुसपैठ के दौरान आतंकियों के साथ हुए सेना के टकराव में 4 जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया।पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नौगाम सेक्टर की संगम पोस्ट के करीब सुबह साढ़े नौ बजे वहां तैनात सेना की 8 बिहार रेजिमेंट ने घुसपैठियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश को अंजाम देते हुए पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके चलते एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि शुरूआती फायरिंग में सेना के 4 जवान घायल हुए जिन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।एक अधिकारी ने बताया कि आखरी खबरें मिलने तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था और ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।


600 आतंकी घुसपैठ की फिराक में 
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed