{"_id":"5d6ba20d8ebc3e93b147a9a7","slug":"ceasefire-violation-by-pak-in-poonch-on-sunday-indian-army-is-retaliating-befittingly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बौखलाये पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बौखलाये पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में जवान शहीद
Sun, 01 Sep 2019 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के दौरे के एक ही दिन बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों में मोर्टार व छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना ने फायरिंग का माकूल जवाब दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। वह घाटी में सामान्य हो रहे हालात को हजम नहीं कर पा रहा। वह घाटी के अमन-चैन को खराब करना चाहता है। इसके लिए आए दिन वह संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी की। छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग करते हुए रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया हालांकि सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद कर दी गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बुधवार सुबह पौने आठ बजे के करीब सीमा पार से नौशेरा सेक्टर के पुखरणी, वंड मोडा, अनवस भंडार में छोट-बड़े हथियारों से बिना कारण भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई। गोलाबारी दस बजे तक जारी रही। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
वहीं, मंगलवार देर शाम पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा और मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। यहां शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी। कश्मीर घाटी के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से फायरिंग की गई थी।