फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by pak in kathua sector

तीसरे दिन भी पाकिस्तान ने सीमा और LoC पर दागे मार्टार, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 14 Mar 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 14 Mar 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by pak in kathua sector
एलओसी पर गोलाबारी - फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर तोड़ा। मंगलवार को कठुआ जिले के पहाड़पुर इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग की।
विज्ञापन


इससे पूर्व सोमवार को एलओसी पर पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने ताबड़तोड़ गोले बरसाए। मोर्टार की चपेट में आने से चक्कां दा बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) की इमारत को खासा नुकसान पहुंचा है।

टीएफसी के स्टाफ को आनन-फानन में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। पुंछ-रावलाकोट बस सेवा को एहतियातन स्थगित कर दिया गया है। सीजफायर उल्लंघन पर पाकिस्तान को भारतीय सेना ने धुआंधार जवाबी कार्रवाई से करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

गोलाबारी में 82 एमएम के मार्टार दागे

ceasefire violation by pak in kathua sector
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
सोमवार की सुबह 6.40 बजे पाकिस्तान ने भारतीय चौकियोें और रिहायशी इलाकों पर गोले बरसाना शुरू कर दिए। गोलाबारी में 82 एमएम मोर्टार का इस्तेमाल किया गया। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया, रविवार के बाद सोमवार की सुबह पाकिस्तान ने फिर गोलाबारी शुरू कर दी।

भारतीय सेना ने पोजीशन लेकर पाक की हरकत का करारा जवाब दिया। क्रास फायरिंग में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया, पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी को देखते हुए एहतियातन पुंछ-रावलाकोट बस सेवा को स्थगित किया गया है।

गोलाबारी से टीएफसी की दो मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रेड सेंटर में तैनात स्टाफ को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। ट्रेड सेंटर पर गोले बरसाने की यह लगातार दूसरी घटना है। 

उधर कठुआ के पहाड़पुर इलाके में पाकिस्तान की अभ्याल डोगरा चौकी से सोमवार सुबह 10.25 बजे फायरिंग की गई। इससे पूर्व रविवार को पुंछ में पाकिस्तान ने 82 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी। 9 मार्च को भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था। पाकिस्तानी गोलाबारी से सैन्य जवान दीपक जगन्नाथ घाडगे शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed