फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation by in poonch sector

होली पर भी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, पुंछ में की गोलाबारी

Mon, 13 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ Updated Mon, 13 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation by in poonch sector
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने होली के दिन सीज फायर का उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में भी पाक रेंजरों ने गोलाबारी की। पाक मोर्टार शैल क्रास एलअेसी ट्रेड़ सेंटर के प्रशासनिक भवन भी गिरा और उसके शीशे टूट गए। 
विज्ञापन


दोपहर पौने बारह बजे के करीब चक्का द बाग और करमाडा क्षेत्र में अचानक सीमा पार से गोलाबारी शुरू हुई। सीमा पर भारतीय सेना की 15 मराठालाई ने पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


दोनों तरफ से करीब चार घंटों तक गोलाबारी होती रही। इस दौरान पाक सेना द्वारा दागा गया एक मोर्टार शैल चक्का द बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पर भी गिरा। ट्रेड सेंटर के प्रशासनिक भवन के शीशे टूट गए। ट्रेड सेंटर की सुरक्षा में तैनात जम्मू कश्मीर आमर्ड पुलिस के जवान बाल बाल बच गए। पाक गोले रिहायशी क्षेत्र में भी गिरे।  करमाडा गांव के पास गिरे। कुछ घरों को भी नुकसान हुए। लगातार गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण मोहम्मद बशीर और मुश्ताक अहमद का कहना है कि 12 बजे अचानक पहले पाक सेना की तरफ  से गोलाबारी शुरू की गई है। जिसके बाद भारतीय सेना भी जवाबी कारवाही कर रही।  शाम चार बजे गोलाबारी धमी और लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है, इसी क्षेत्र में तीन दिन पहले पाक सेना द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय सेना की 15 मराठालाई का एक जवान दीपक गोडजे नाथन शहीद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed