फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cease Fire Violation in Shahpur Sector of Poonch District Mortar Shelling Start on Loc

बालाकोट के बाद पाकिस्तान ने शाहपुर में बरसाए गोले, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Mon, 09 Dec 2019 04:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Dec 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Cease Fire Violation in Shahpur Sector of Poonch District Mortar Shelling Start on Loc
loc - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार को बालाकोट सेक्टर में फायरिंग करने के साथ ही पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना मोर्टार शेलिंग भी की। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


आतंकियों को घुसपैठ कराकर घाटी का माहौल खराब करने की नापाक हरकतें पाकिस्तानी की ओर से लगातार जारी हैं। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी को हर बार मात ही मिलती है। बाजवूद इसके पाकिस्तान कोई सबक नहीं लेता।

विज्ञापन

इस वजह से बौखलाया है पाकिस्तान

अपनी नापाक हरकतों के क्रम में पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई, जोकि अभी भी जारी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इससे पहले चार दिसंबर को कठुआ जिले के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। बता दें कि मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed