{"_id":"5d4e7e7c8ebc3e6cd406102f","slug":"cease-fire-violation-by-pakistani-army-bsf-gives-reply-to-pakistani-ranger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बौखलाहट में पाक, किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बौखलाहट में पाक, किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Sat, 10 Aug 2019 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
एलओसी, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाहट में है। वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कनाचक सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी रेंजर्स नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी भी कर रहे हैं। वहीं, बीएसएफ के जवान पाक की इस नापाक हरकत का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को भी एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर गोले दागे थे। सेना के फारवर्ड पोस्ट के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। सेना ने इसका करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार रात सवा दस बजे गोलाबारी शुरू की। अचानक गांवों में गोले गिरने से लोग दहशत में आ गए। पहले छोटे हथियारों से गोलाबारी की फिर मोर्टार दागे जाने लगे।
विज्ञापन
इससे पहले तीन अगस्त को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोले बरसाए थे। पुंछ व राजोरी जिले में पिछले महीने की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। 12 दिन की एक नवजात बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि कई नागरिक घायल हो गए थे।