फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cctv cameras to be installed at amarnath yatra route

तीसरी आंख की जद में रहेगी अमरनाथ यात्रा

Thu, 19 Feb 2015 02:20 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
cctv cameras to be installed at amarnath yatra route

श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालु पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। अमरनाथ यात्रा में सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों रूट के प्रवेश गेट पर यह कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रा के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक यह काम करेंगे। कैमरों से वीडियो रिकार्डिंग भी होगी।

विज्ञापन


पिछले वर्ष बालटाल में लगाए लंगर में विवाद होने को लेकर देशभर में हंगामा हुआ था। ऐसी किसी भी घटना पर नजर रखने और यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इस बार कैमरों को लगाने का निर्णय लिया गया है। यह कैमरे खास तरह के होंगे। श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने इस सुविधा के लिए बोर्ड को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बोर्ड के एडिशनल एग्जीक्यूटिव अफसर ने कैमरा लगाने वाली कंपनियों को न्योता दिया है। कैमरे अच्छी तरह से काम करें और इनका सही लाभ लिया जा सके इसके लिए शर्तें भी जारी की गई हैं। कंपनियों से कैमरों की सुविधा रेंटल बेस पर ली जाएगी। बालटाल रूट के दोमेल प्रवेश गेट और पहलगाम रूट से चंदनबाड़ी प्रवेश गेट पर चार-चार कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों की पूरी तरह से जिम्मेदारी कंपनियों की रहेगी। श्रीनगर में भी इसकी सुविधा रहेगी। यहां कैमरों की रिकार्डिंग और मानिटरिंग के लिए सिस्टम स्थापित होगा। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन श्राइन बोर्ड देगा।

जानिए, सीसीटीवी कैमरों की खासियत

cctv cameras to be installed at amarnath yatra route

दोमेल और चंदनबाड़ी में हाई रेज्युलेशन वाले चार-चार आईआर बुलेट कैमरे लगेंगे। 50 मीटर की दूरी तक इनकी नजर रहेगी। दोनों गेटों पर दो-दो डिजिटल वीडियो रिकार्डर (वीडियो कंप्रेशन, लाइव रिकार्डिंग, प्लेबैक, बैकअप और रिमोट एक्सेस) की सुविधा रहेगी।

कैमरों के लिए लगाई जाने वाली एलईडी में दिन, समय, तारीख उपलब्ध रहेगी। पूरी यात्रा के दौरान एक मिनट के लिए भी कैमरे बंद नहीं होंगे। 29 जून से पहले यह कैमरा काम करने लगेंगे। यहां तक की इन कैमरों को चलाने और इंस्टाल करने में तैनात किए जाने वाले लोगों की पुलिस से वेरिफिकेशन होगी।

तीसरी आंख का फायदा
श्री अमरनाथ यात्रा हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रही है। दोनों रूटों के प्रवेश गेट पर कैमरे लगने से यात्रा में जाने वाले हर एक श्रद्धालु पर नजर रहेगी। यात्रा का पूरा रिकार्ड बोर्ड के पास रहेगा। इससे यात्रियों की पूरी गिनती करने में भी लाभ होगा।

इसके लिए लगाई जाने वाली एलईडी में यात्रियों की संख्या भी दर्ज होती जाएगी। किसी भी शरारती या फिर राष्ट्र विरोधी तत्व पर नजर रहेगी और कुछ होने से पहले ही उस पर कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed