फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBSE STUDENT PROTEST FOR CBSE LEAK ON

CBSE पेपर लीक मामले में जम्मू में भड़का छात्रों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sat, 31 Mar 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 31 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENT PROTEST FOR CBSE LEAK ON
PROTEST - फोटो : AMAR UJALA
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की अर्थशास्त्र और दसवीं की गणित परीक्षा रद्द होने के विरोध में शनिवार को छात्रों ने प्रेस क्लब, केंद्रीय विद्यालय-1 गांधीनगर के पास और बिक्रम चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।  छात्रों का कहना है कि जिन केंद्रों पर पेपर लीक हुआ है, उन्हीं केंद्रों की परीक्षाएं रद्द की जानी चाहिए।
विज्ञापन


परीक्षाएं रद्द होने से छात्रों में काफी तनाव है। छात्रों को दोबारा परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ रही है। छात्रों ने पहले परीक्षा देने को लेकर पूरी तैयारी की थी। पेपर भी अच्छा हुआ। परीक्षा खत्म होने के बाद पता चला कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


अब अप्रैल माह में दोबारा से परीक्षा के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। छात्रों ने पहले परीक्षा देने के लिए रात-दिन एक कर तैयारी की थी। जम्मू-कश्मीर में पेपर लीक नहीं हुआ है। ऐसे में यहां पर परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए। छात्रों ने विरोध जताकर परीक्षा रद्द न करने की मांग की। इस मौके पर सीबीएसई बोर्ड से दसवीं और बारहवीं से छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed