{"_id":"645df9bc232df385420532f2","slug":"cbse-result-2023-10th-12th-board-cbse-declared-exam-result-jammu-kashmir-school-topper-list-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, जम्मू कश्मीर में 94.91% विद्यार्थी हुए पास, जानें कैसे करें चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, जम्मू कश्मीर में 94.91% विद्यार्थी हुए पास, जानें कैसे करें चेक
Fri, 12 May 2023 02:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 12 May 2023 02:05 PM IST
सार
CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जम्मू कश्मीर में 94.91% छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट निकलने पर खुशी मनाते छात्र एवं अध्यापक
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 % रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर में 94.91% छात्र पास हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में इस बार कुल 9478 पंजीकृत हुए। इसमें 5397 छात्र और 4081 छात्राएं रहीं। वहीं, परीक्षा में 9368 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 5319 छात्र और 4049 छात्राएं रहीं। इसमें 8891 विद्यार्थी पास हुए। इसमें 4978 छात्र और
विज्ञापन
3913 छात्राएं शामिल हैं। इस बार 94.91 पास प्रतिशत रहा। इसमें 93.59 % छात्र और 96.64 % छात्राएं शामिल रहीं।