फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBSE: 10 th and 12 exams dates announced

CBSC: 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित

Mon, 28 Dec 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Dec 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 10 th and 12 exams dates announced
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को अपनी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दीं। दसवीं की परीक्षाएं 29, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों को इस बार प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन


सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं कंप्यूटर साइंस के पेपर से शुरू होंगी और आठ अप्रैल तक चलेंगी। आखिरी प्रश्नपत्र जियोग्रॉफी का होगा। इस बार छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के बीच में दो दिन का गैप दिया जाएगा।
विज्ञापन


गणित का पेपर 15 मार्च और जीव विज्ञान का 18 मार्च को होगा। सभी पेपर दूसरी पाली यानी 2 से 5 बजे तक होंगे। दसवीं की परीक्षा 31 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी भाषा के साथ शुरू होकर आर्ट के पेपर के साथ खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में सभी आर्ट्स के विषय है आखिरी पांच पेपर साइंस स्ट्रीम के होंगे। 10वीं और 12वीं दोनों  की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed