फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBI will investigate former minister's teaching trust in matter of encroachment at state land

जम्मूः पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के शिक्षण ट्रस्ट की जांच करेगी सीबीआई, जमीन कब्जाने का है आरोप

Thu, 25 Jun 2020 05:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
CBI will investigate former minister's teaching trust in matter of encroachment at state land
सीबीआई - फोटो : ani

सीबीआई ने पूर्व मंत्री एवं सांसद चौधरी लाल सिंह के आरबी एजुकेशन ट्रस्ट के खिलाफ शुरूआती जांच शुरू कर दी है। सीबीआई जम्मू ने मामला दर्ज किया है। सांसद और मंत्री रहते बड़े स्तर पर वन भूमि और सरकारी जमीन पर आरबी एजुकेशन ट्रस्ट के नाम पर अतिक्रमण के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


मंत्री ने 1971 में कृषि संबंधी एक्ट का उल्लंघन करते हुए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया। यहीं नहीं, कठुआ जिले के पूर्व जिला उपायुक्त और राजस्व अधिकारी भी शक के घेरे में है। जिन्होंने पिछले साल इस मामले में एक हलफनामा कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


इस हलफनामे में अधिकारियों ने लाल सिंह को बचाने के लिए कोर्ट को गलत जानकारी दी है। इनके खिलाफ भी जांच चल रही है। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। सीबीआई ने अपने अब इस मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के पास जानकारी है कि लाल सिंह के आरबी एजुकेशन ट्रस्ट के नाम पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण हुआ है और इस अतिक्रमण में उनका वन अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों ने साथ दिया है। 
 

सूत्रों का कहना है कि 300 से अधिक कनाल जमीन पर अतिक्रमण हुआ है। हालांकि जांच से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि अभी तो इस मामले में सिर्फ पीई ही दर्ज की गई है। इतना जरूर है कि बड़े स्तर पर जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। जिसमें राजस्व और वन अधिकारियों ने भी मंत्री और ट्रस्ट को बचाने की कोशिश की गई है।

अभी यह बता पाना संभव नहीं है कि कितनी जमीन पर अतिक्रमण हुआ है। लेकिन अतिक्रमण तो हुआ है। कई अन्य मामले में भी लाल सिंह पर बसोहली क्षेत्र में अवैध रूप से सिमेंट की फैक्ट्री लगाने, स्टोन क्रशर लगाने का मामला भी उठ चुका है।



सांबा में भी जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला उठ चुका है। ऐसे कई मामले में कोर्ट तक पहुंचे हैं। लेकिन अब सीबीआई द्वारा इस मामले की जांच शुरू होने से लाल सिंह के लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। जांच के घेरे में लाल सिंह के ट्रस्ट के अलावा कठुआ और सांबा के पूर्व में रहे डीसी, राजस्व अधिकारियों के खिलाफ भी पीई दर्ज हुई है। इन लोगों से लाल सिंह के खिलाफ जानकारी मांगी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed