{"_id":"62ecb9b9fdc58150a74b98f0","slug":"cbi-raids-in-akhnoor-jammu-at-many-places-regarding-jkpsi-exam-paper-leak-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKPSI Exam: बेंगलुरु-जम्मू समेत 30 जगहों पर CBI का छापा, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JKPSI Exam: बेंगलुरु-जम्मू समेत 30 जगहों पर CBI का छापा, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में हुई कार्रवाई
Fri, 05 Aug 2022 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:08 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में सीबीआई की टीम ने 30 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टरों के 1200 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा को जुलाई में उपराज्यपाल प्रशासन ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीमों ने बेंगलुरु, जम्मू, अखनूर समेत 30 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है। खबर है कि जम्मू के ज्यौड़ियां, दोमाना सहित कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है। ब्यूरो की टीमें अलग-अलग जगह पर रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. करनैल सिंह मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल हैं। सीबीआई ने डॉ. करनैल सिंह के आवास सहित कुछ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के यहां भी छापेमारी की गई है। उधर, धांधली आरोपों में शामिल अखनूर की लाइब्रेरी में छापेमारी की खबर है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टरों के 1200 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा को जुलाई में उपराज्यपाल प्रशासन ने रद्द कर दिया था। इसके बाद इस भर्ती में धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। अब पुलिस एसआई के 1200 पदों पर भर्ती नए सिरे से की जानी है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द
भर्ती में धांधली की शिकायतों पर गठित की गई जांच समिति के उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपने के तीसरे दिन भर्ती रद्द करने का आदेश जारी कर दिया था। छह जुलाई को गृह सचिव आरके गोयल के नेतृत्व वाली समिति ने उप राज्यपाल को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।
97 हजार युवाओं ने भर्ती की लिखित परीक्षा दी
97 हजार युवाओं ने भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी। सूची जारी होने के तीन दिन बाद ही यह सवालों के घेरे में आ आ गई थी।
एलजी ने दस जून को दिए थे धांधली की जांच के आदेश
उप राज्यपाल ने 10 जून को भर्ती में धांधली की जांच के आदेश दिए थे। सरकार तक यह बात पहुंच चुकी थी कि भर्ती में धांधली हुई है। परीक्षा के लिए पेपर लीक हो गया। इसके लिए बड़े स्तर पर पैसे के लेन देन की बात भी सामने आई। उप राज्यपाल ने गृह सचिव आर के गोयल, कानून विभाग के सचिव अचल सेठी और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मनोज द्विवेदी को समिति में शामिल किया।