फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cbi raided house of ex divisional commissioner of kashmir mahmud iqbal in gulmarg land scam

गुलमर्ग जमीन घोटाला: कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त महमूद इकबाल के घर सीबीआई का छापा

Fri, 16 Jul 2021 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 04:19 PM IST
सार

गुलमर्ग जमीन घोटाले में कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है।

विज्ञापन
Cbi raided house of ex divisional commissioner of kashmir mahmud iqbal in gulmarg land scam
सीबीआई - फोटो : ani

विस्तार

कश्मीर के पूर्व संभागीय आयुक्त महमूद इकबाल के घर पर शुक्रवार को सीबीआई ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुलमर्ग जमीन घोटाले से जुड़े हुई है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार और घोटालों के कई मामलों की जांच में रफ्तार आई है। खासकर प्रदेश में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भूमिका काफी बढ़ गई है। केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले सीबीआई के पास इक्का-दुक्का मामले ही जांच के लिए पहुंचते थे।

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले सीबीआई के पास प्रदेश के केस जांच के लिए न के बराबर जाते थे। क्राइम ब्रांच या फिर एंटी करप्शन ब्यूरो के पास ही घोटालों और फ्रॉड के केस जाते थे। लेकिन अब सीबीआई के पास अधिक मामले जा रहे हैं। यहां तक कि हाईकोर्ट भी सीबीआई को मामलों की जांच देने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और एसीबी की जांच से लोग संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। इन एजेंसियों के पास मामलों की जांच चल रही थी। बाद में सीबीआई को सौंप दी गई। सबसे बड़ा उदाहरण रोशनी घोटाला है। रोशनी घोटाले की जांच एसीबी के पास थी। हाईकोर्ट ने एसीबी को फटकार लगाते हुए इसकी जांच भी सीबीआई को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों और मांग का लंबा ग्राफ
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सीबीआई के पास कई शिकायतें पहुंच रही हैं। पिछले डेढ़ साल में सीबीआई के पास सौ से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इसके अलावा कई पार्टियों और दलों ने समय-समय पर विभिन्न मामलों की जांच सीबीबाई से कराने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed