फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cbi raid

सीबीआई जल्द कर सकती है निगम अधिकारियों से पूछताछ

विज्ञापन
cbi raid
जम्मू। नगर निगम कार्यालय में बीते दिनों सीबीआई के छापे के बाद जब्त रिकॉर्ड की जांच जारी है। अब जल्द ही अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। दोबारा पूछताछ होने की खबर से निगम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

सीबीआई ने बीते दिनों छापा मारकर नगर निगम के तीन विभागों से रिकॉर्ड जब्त किया था। इसमें बिल्डिंग परमिशन, सीटीओ कार्यालय और जन्म-मृत्यु डिवीजन का रिकॉर्ड शामिल है। रिकॉर्ड जब्त करने के बाद भी अधिकारियों से लंबी पूछताछ की गई थी। आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक जांच चली थी। अब सीबीआई जब्त रिकार्ड की जांच कर रही है। हालांकि नगर निगम ने सीबीआई से पूछताछ के लिए नोटिस मिलने से इंकार किया है मगर सूत्रों के अनुसार जल्द ही इनको पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम में बिल्डिंग परमिशन में धांधलियों, सीटीओ कार्यालय से तेल में अतिरिक्त राशि खर्च होने समेत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में भी धांधली के आरोप हाउस की बैठकों में लगते रहे हैं। एक काउंसलर ने भी मई माह में इस संबंध में प्रैस वार्ता की थी और घोटालों को उजागर किया था। साथ ही एलजी से भी निष्पक्ष जांच करवाने को कहा था। इस पर सीबीआई रेड होने के बाद घोटालों की परतें खुलने की संभावनाएं बन रही हैं। फिलहाल रिकॉर्ड की जांच और अधिकारियों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed