फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cbi raid in jammu shrinagar and udhampur

जम्मू, श्रीनगर व उधमपुर में सीबीआई का छापा, फर्जी गन लाइसेंस का मामला

Wed, 10 Jul 2019 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
cbi raid in jammu shrinagar and udhampur
सीबीआई छापा

फर्जी गन लाइसेंस जारी करने के मामले में मंगलवार को देशव्यापी कार्रवाई के तहत सीबीआई की टीम ने जम्मू के गंग्याल, सतवारी और रेलवे स्टेशन के बाहर मंगल मार्केट, उधमुर के सैला तालाब इलाके में स्थित लेजर गन हाउस और श्रीनगर के दो ठिकाने पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


जम्मू में एक दर्जन से अधिक गन फैक्ट्रियों और दुकानों में कार्रवाई हुई। इस दौरान सीबीआई टीमें कई घंटे तक टीम रिकार्ड को खंगालती रही। बड़ी संख्या में दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है। इसके बारे में टीम ने स्थानीय पुलिस को भी सूचित नहीं किया था।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, उधमपुर में सुबह करीब 9.50 पर टीम सीबीआई, एसीबी चंडीगढ़ के डीएसपी आरसी खत्री के नेतृत्व में लेजर गन हाउस पर पहुंची। उस समय गन हाउस बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम गन हाउस के मालिक फारूक अहमद के घर पहुंची और सबसे पहले सीबीआई के स्पेशल जज की तरफ से जारी किया गया सर्च वारंट दिखाया। सर्च वारंट दिखाने के बाद टीम ने अपना काम शुरू कर दिया। 

डीएसपी ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले 180 पेज के रजिस्टर की जांच की। इसके बाद बिल बुक के रिकार्ड की अच्छी तरह से जांच की। इसके साथ 11 जुलाई 2012 से पांच मई 2014 तक बेचे गए हथियारों के बिल बुक की जांच की। 

इसके साथ ही दस अप्रैल 2007 से 19 मई 2014 बेचे गए हथियारों के स्टेटमेंट की जांच की। सीबीआई की टीम को भी रिकार्ड अपने मतलब का नजर आया, उसकी फोटो स्टेट काफी अपने साथ ले गई। 

दोपहर करीब तीन बजे तक डीएसपी सहित चार सदस्यों की टीम गन हाउस में रिकार्ड की जांच करती रही। इसके बारे में स्थानीय पुलिस के पास किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। रिकार्ड की जांच करने आई टीम ने इसके बारे में पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी थी। 


श्रीनगर में दर्ज मामले में सीबीआई ने रिकार्ड जांचा
सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी अनुसार सीबीआई टीम ने श्रीनगर में दर्ज फर्जी गन लाइसेंस के मामने में छापा मार कार्रवाई की है। इस मामले में कई गन हाउस के नाम सामने आए हैं और कई सरकारी अधिकारियों पर भी नकेल सकी गई है। जज ने सर्ज वारंट अंडर सेक्शन 96 सीआरपीसी के तहत जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed