फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBI probe: CBI raids jammu kashmir Bank's corporate office

सीबीआई जांच: जम्मू-कश्मीर बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय में सीबीआई का छापा

Thu, 23 Sep 2021 01:45 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 23 Sep 2021 01:45 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार सीबीआई की तरफ से कई जगहों पर छापा मारा जा रहा है। वहीं सीबीआई

विज्ञापन
CBI probe: CBI raids jammu kashmir Bank's corporate office
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय पर छापा मारा। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीसरे दिन भी सीबीआई की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में कॉरपोरेट कार्यालय में लगातार तीसरे दिन जारी छापेमारी में एक पुलिस अधीक्षक, चार उपाधीक्षक और सात निरीक्षकों सहित सीबीआई के कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2012-2019 के वन टाइम सेटलमेंट मामलों की जांच की जा रही है और सभी खाते कश्मीर के बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में और जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सुबह पहुंची सीबीआई टीम ने स्कूल कार्यालय के रिकॉर्ड को खंगाला। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे रिकॉर्ड लिया। हालांकि अभी तक जेके बैंक और सीबीआई ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: नगरोटा सैनिक स्कूल कार्यालय में सीबीआई का छापा, कई रिकॉर्ड जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगरोटा सैनिक स्कूल में सीबीआई टीम ने छापा मारा। निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई। सीबीआई ने धांधली को लेकर टेंडर प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला और उसे जब्त कर लिया। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जब्त रिकॉर्ड में टेंडर प्रक्रिया की धांधली से जुड़ी जानकारी मिली।

सुबह पहुंची सीबीआई टीम ने स्कूल कार्यालय के रिकॉर्ड को खंगाला। संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे रिकॉर्ड लिया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 और 2020 के दौरान स्कूल के लिए कई तरह का सामान खरीदा गया। इसमें निर्माण समेत अन्य सामग्री भी थी, लेकिन खरीद की टेंडर प्रक्रिया में धांधली करके जरूरत से ज्यादा दाम पर सामान खरीदा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed