फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBI investigation of construction of illegal hotels in Patnitop completed, challan will be presented soon

जम्मू-कश्मीर: पटनीटॉप में अवैध होटलों के निर्माण की सीबीआई जांच पूरी, जल्द पेश होगा चालान 

Sat, 27 Nov 2021 12:50 PM IST
विमल शर्मा जेएनएफ, जम्मू
जेएनएफ, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 12:50 PM IST
सार

सीबीआई ने पटनीटॉप में वन भूमि पर बनाए गए होटलों के मामलों में अपनी जांच पूरी कर ली है। हाईकोर्ट के निर्देश पर कई मसलों पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
CBI investigation of construction of illegal hotels in Patnitop completed, challan will be presented soon
हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पटनीटॉप में होटलों और रेस्तरां के अवैध निर्माण और वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच पूरी कर ली है। अब इसे लेकर चालान पेश किया जाएगा। 2019 में उच्च न्यायालय ने सीबीआई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। क्रिस्टल होटल के मालिक हरचरण सिंह ने पटनीटॉप में बने अवैध होटलों और रेस्तरां के निर्माण को गिराने संबंधी याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

 

सीबीआई की वकील मोनिका कोहली ने कोर्ट केे बताया कि इस मामले की जांच पूरी कर ली गई है। थोड़ी बहुत औपचारिकताएं हैं, जिनको पूरा किया जा रहा है। शुक्रवार को जब मामले पर सुनवाई शुरू हुई तो मोनिका कोहली ने कहा कि प्राथमिकी के अनुसार जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

विज्ञापन

 

मंजूरी मिलने के बाद चालान दायर किया जाएगा जबकि इसके लिए पहले से जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए गए हैं। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश मोहम्मद अकरम चौधरी वाली खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। इस मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर 2021 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि 2019 में न्यायालय ने दो महीनों के भीतर सीबीआई को मामले की जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि नागरिकों की जमीन और वल भूमि पर हुए अवैध कब्जे की तह तक जांच होनी चाहिए। बताया कि 38 होटलों का अवैध रूप से निर्माण हुआ है। जबकि 21 होटल बिना अनुमति और पंजीकरण के चल रहे हैं। जेएनएफ


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed