फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cattle smuggling, domana, police attack

Jammu News: ईंटों के नीचे भरे पशु, डंपर रोका तो पुलिस पर किया हमला, चौकी प्रभारी को चोट

विज्ञापन
cattle smuggling, domana, police attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। गोल गुजराल में पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंची पौनी चक की पुलिस पर हमला हो गया। चौकी प्रभारी नीतीश खजुरिया को मामूली चोटें आई हैं। आत्मरक्षा में चौकी प्रभारी ने हवा में चार राउंड फायर किए। इस पर पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

दरअसल, दोमाना पुलिस थाना के अंतर्गत पौनी चक पुलिस चौकी की टीम ने शुक्रवार अलसुबह तीन बजे गोल गुजराल से भगवती नगर मार्ग पर नाका लगाया था। मुलाजिम गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इसी बीच गोल गुजराल से आ रहा डंपर (जेके 02सीवी 7672) नाके से कुछ दूरी पर रुक गया। शक होने पर पुलिस डंपर के पास पहुंची और चालक से पूछा कि डंपर में क्या है। चालक ने बताया कि ईंटे हैं। तभी अचानक डंपर से पशुओं की आवाज आने लगी। इससे पहले पुलिस जांच करती कि चालक ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने पीछा किया। कुछ ही दूर डंपर कीचड़ में फंस गया। इस दौरान चालक ने डंपर को खाली करने के लिए जैक को उठाया। इसके बाद ईंटों के साथ पशु नीचे गिर गए। जैसे ही चौकी प्रभारी गाड़ी के पास पहुंचे तो आरोपी के साथियों ने चौकी प्रभारी पर हमला कर दिया। चौकी प्रभारी ने आत्मरक्षा के लिए चार राउंड हवा में फायर किए। इसके बाद पशु तस्कर और चालक फरार हो गए। इसी बीच टीम के साथ एसएचओ दोमाना कुनाल सिंह जमवाल और एसडीपीओ दोमाना विशाल शूर पहुंचे और 10 मवेशी मुक्त कराए गए। पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पशु तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर किया गया। उधर, पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed