{"_id":"58ca167c2bd6a65bd1441df377781466","slug":"cattle-smuggling-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी तस्करी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी तस्करी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से श्रीनगर की ओर दुधारू पशुओं को ले जा रहे एक ट्रक को कठुआ पुलिस ने मग्गर खड़ से पकड़ लिया।
विज्ञापन
ट्रक को पुलिस थाने में लाकर रखा गया है। नाके पर चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के ट्रक (जेके02एके-2469) मग्गर खड्ड के रास्ते श्रीनगर की ओर जा रहा था। खड्ड में लगे नाके को देखकर वाहन चालक ने ट्रक रोक दिया और ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
बाद में जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें दस दुधारू पशु मिले। पुलिस ने मवेशियों को छुड़ाकर ट्रक को जब्त कर लिया तथा मामला दर्ज कर चालक की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
मग्गर खड्ड पशु तस्करों के लिए तस्करी का रास्ता बनता जा रहा है, वहीं पुलिस कुल मिलाकर नाकाम साबित हो रही है।