फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CASO IN PULWAMA AND BANDIPORA OF SOUTH KASHMIR BY Security forces

आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा और पुलवामा में चलाया कासो

Fri, 08 Sep 2017 10:13 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 08 Sep 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
CASO IN PULWAMA AND BANDIPORA OF SOUTH KASHMIR BY Security forces
सर्च आपरेशन के दौरान स्थानीय युवकों ने किया पथराव - फोटो : PTI

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को कासो चलाया। पुलवामा में कासो के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बांदीपोरा जिले के चिठ्ठीबांडे गांव में शुक्रवार दोपहर को सुरक्षाबलों द्वारा कासो शुरू किया गया।

विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों की सूचना मिलने पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में भी कई गांवों में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिले के डांगरपोरा, गंगू, डालीपोरा और सिर्नू गांव में शुक्रवार की शाम को सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षाबलों की तरफ से डालीपोरा गांव की घेराबंदी होते देेख इलाके के युवा सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ऑपरेशन में खलल डालने के लिए जवानों पर पथराव किया। सुरक्षाबलों द्वारा भी उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। देर शाम तक इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed