{"_id":"59eb669a4f1c1bc1678b6aab","slug":"caso-at-pulwama-by-security-forces-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, चार स्थानीय नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा में तलाशी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, चार स्थानीय नागरिक घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के मोंगहमा इलाके में आतंकियों के मौजदूगी के इनपुट मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों द्वारा चलाये गए इस तलाशी अभियान में 55 राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ के 182 और 183 बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान शामिल हुए। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तलाशी अभियान में खलल डालने की कोशिश करते हुए पत्थरबाजी भी की।
विज्ञापन
जिसके बाद सुरक्षाबलों आंसू गैस के गोले दागे जिसमें चार लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि बीते कुुछ दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने कश्मीर के कई इलाके में आतंकियों का तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन