फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cases increased again, 3967 newly infected in the state, 71 patients died

फिर बढ़े मामले, प्रदेश में 3967 नए संक्रमित मिले, 71 मरीजों की मौत

विज्ञापन
Cases increased again, 3967 newly infected in the state, 71 patients died
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यहां पर 3967 नए मामले व 71 मरीजों की मौत हुई। जम्मू संभाग में 39 व कश्मीर में 32 मरीजों की जान गई है। जम्मू संभाग में 1704 व कश्मीर में 2263 नए मामले आए हैं। 3823 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में एक्टिव मामले बढ़कर 50925 हो गए हैं।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू में सबसे ज्यादा 18 मरीजों की मौत हुई। सीडी अस्पताल जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में तीन, उधमपुर सीएच में दो, जीएमसी कठुआ में चार, राजोरी जीएच में एक, जीएमसी डोडा में एक, गांधीनगर अस्पताल में एक, बत्रा अस्पताल में दो, उधमपुर जिला अस्पताल में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक, रामगनर सीएचसी में एक व तीन मरीजों की घर पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 522, उधमपुर में 272, राजोरी में 141, डोडा में 59, कठुआ में 183, सांबा में 107, किश्तवाड़ में 49, पुंछ में 123, रामबन में 188 व रियासी में 60 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं श्रीनगर जिले में 666, बारामुला में 196, बडगाम में 454, पुलवामा में 127, कुपवाड़ा में 120, अनंतनाग में 156, बांदीपोरा में 134, गांदरबल में 116, कुलगाम में 190 व शोपियां में 104 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 251919 पर पहुंच गया है। एक्टिव मामले 50925 और मृतकों का आंकड़ा 3293 हो गया है। एक्टिव मामलों में जम्मू संभाग में 21021 और कश्मीर संभाग में 29904 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जीएमसी जम्मू, सुपर स्पेशलिटी, गांधीनगर अस्पताल में कोविड बेड मरीजों से फुल
जीएमसी जम्मू में कोविड बेड मरीजों से फुल हो गए हैं। हालांकि, सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जीएमसी जम्मू में 525 कोविड समर्पित बेड में से 502 पर मरीज हैं, 23 बेड खाली हैं। सीडी अस्पताल में 110 बेडों में से 86 भरे हुए हैं। गांधीनगर अस्पताल में 172 बेडों में से 96 पर मरीज हैं। गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक में 76 बेडों में से 76 फुल हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 61 बेडों में से 60 फुल हो चुके हैं। निजी अस्पतालों में बत्रा अस्पताल में 116 बेडों में से 72 पर मरीज हैं। नारायणा अस्पताल कटड़ा में 145 बेडों में से 138 पर मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed