फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Case registered against three councilors in Baramulla

Jammu News: बारामुला में तीन पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
Case registered against three councilors in Baramulla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पुलिस ने नगर परिषद बारामुला के कर्मचारियों और पार्षदों के बीच हाथापाई के एक दिन बाद बुधवार को तीन पार्षदों पर मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने तीन पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने कथित तौर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था, इसके अलावा एमसी बारामुला के कर्मचारियों और कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था।


उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन बारामुला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। मंगलवार को कार्यकारी अधिकारी एमसी बारामुला ने 3 पार्षदों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्षद जबरन एमसी बारामुला कार्यालय में घुस गए और वहां मौजूद अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह घटना एमसी बारामुला के अध्यक्ष तौसीफ रैना को उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद फ्लोर टेस्ट हारने के बाद बाहर किए जाने के एक दिन बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed