फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Case on Patwari and family members in disproportionate assets case

आय से अधिक संपत्ति मामले में पटवारी व पारिवारिक सदस्यों पर केस

विज्ञापन
Case on Patwari and family members in disproportionate assets case
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जम्मू की कोर्ट में तैनात पटवारी व पारिवारिक सदस्यों पर केस दर्ज किया है। टीम ने आरोपी के घर की तलाशी भी ली और दस्तावेज जब्त किए। आरोपी जावेद अहमद भलवाल के गांव कांगेर का रहने वाला है। उसके और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर करोड़ों की संपत्तियां है, जो आय के स्त्रोत से कहीं अधिक है। आरोपियों में जावेद अहमद के अलावा बशीर अहमद, गुलाम फातिमा, नाजिया कौसर और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी जावेद अहमद (पटवारी) और उसके परिवार के सदस्यों ने आय से अधिक अचल संपत्ति बनाई है। इसमें जम्मू के गांव कांगेर में 200 से अधिक कनाल भूमि उनके नाम पर है। जांच से बचने के लिए आरोपी ने ये संपत्ति अपने माता-पिता और पत्नी के नाम पर की हैं। टीम ने जावेद अहमद (पटवारी) और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ वारंट भी जारी किए। एसीबी ने उनके घर की तलाशी ली और दस्तावेज जब्त किए। अभियुक्तों और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। बैंक लॉकरों का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में एसीबी की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed