पूर्व सैनिक के घर से दो लाशों का मामलाः महिला के शब्द- मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के रत्नूचक में पूर्व सैनिक संतोख सिंह के घर के बेड बॉक्स में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान हरजीत सिंह निवासी कुंजवानी के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार हरजीत सिंह रत्नूचक में ही रह रहा था। वहीं, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद हरजीत का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस अब पता लगा रही है कि हरजीत की मौत दम घुटने से हुई या किसी ने उसकी हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया था। बुधवार को हरजीत का शव मिला था जबकि इसके एक दिन पहले ही इसी घर से पूर्व सैनिक संतोख सिंह की पत्नी फंदे से लटकी मिली थी।
एक ही घर से दो शव मिलने के इस मामले में पुलिस हत्या की आशंका से जांच कर रही है। लेकिन पुलिस को न तो फंदे से लटकी मिली महिला के शव पर चोटों के निशान मिले हैं और ना ही बेड बॉक्स से बरामद हरजीत के शव से। ऐसे में पुलिस के लिए भी गुत्थी उलझ गई है।
मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले होंगे
उधर, पूर्व सैनिक संतोख सिंह ने पुलिस को बताया है कि हरजीत की उसकी पत्नी से पहचान थी। अब वो घर कैसे और कब पहुंचा? इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस भी जांच कर रही है कि आखिर हरजीत घर पर कैसे पहुंचा। उसे किसी ने मारा या फिर उसकी मौत किसी और वजह से हुई।
पुलिस संतोख की पत्नी और हरजीत के मोबाइल की कॉल डिटेल जांच जा रही है। एसपी विनय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पूर्व सैनिक के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान घर के तीन कमरों में से एक में रखे बेड बॉक्स से शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच रही है कि आखिर मौत की वजह क्या रही है।
सूत्रों का कहना है कि महिला के पास से पुलिस को एक नोटबुक का पेज मिला है। इस पर कुछ समय पहले की लिखा गया है। इसमें महिला के हवाले से लिखा गया है कि उसके ससुराल वाले उसे मारना चाहते हैं। यदि उसे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उसके सुसराल वाले होंगे।