{"_id":"62e40db58b014a2c127f1426","slug":"cartridges-found-from-two-army-personnel-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर दो सैन्य कर्मियों से मिले कारतूस, हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर दो सैन्य कर्मियों से मिले कारतूस, हिरासत में लिए गए
Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:20 AM IST
सार
दोनों सैन्य कर्मी अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे। पुलिस दोनों को हुमहामा पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
srinagar airport
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को दो सैन्य कर्मियों के पास कारतूस मिलने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। दोनों सैन्य कर्मी अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान बबिन कुमार को उस समय हिरासत में लिया गया जब उसके पास से 7.62 एमएम का कारतूस बरामद किया गया। वह गो एयर की उड़ान से दिल्ली जाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा था।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार की सुबह असम राइफल्स के एक जवान विजय पाल के पास से इंसास राइफल के दो कारतूस बरामद किए गए। वो भी दिल्ली रवाना होने के लिए पहुंचा था। दोनों के सामान की तलाशी के दौरान उनके पास से कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
- पुलिस दोनों को हुमहामा पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने अधिकृत बयान नहीं दिया है।