फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car submerged in Chenab and no clue of missing people found

चिनाब में डूबी कार और लापता लोगों का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
Car submerged in Chenab and no clue of missing people found
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के मेहाड़ में चिनाब गिरी कार व लापता हुए एक ही परिवार के चार लोगों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि चिनाब में पानी के तेज बहाव के चलते तलाशी अभियान नहीं चलाया जा सका है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को कश्मीर से जम्मू की ओर जा रही कार (जेके02सीएम-7664) अनियंत्रित होकर रामबन के मेहाड़ इलाके में चिनाब में गिर गई थी। इसमें सफर कर रहे आरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार और उनकी पत्नी और दो बच्चे लापता हो गए थे। चिनाब में बरसात के चलते जलस्तर बढ़ने से गोताखोरों को गाड़ी को तलाशने के लिए उतारना असंभव है। एसएसपी रामबन पीडी नित्या ने चिनाब के किनारे रहने वाले लोगों और पुलिस थानों को हादसे की जानकारी देकर सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed