फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   started taking selfie with revolver in the car suddenly shot two injured in jammu

सेल्फी लेना पड़ा महंगा: कार में रिवॉल्वर के साथ लेने लगे सेल्फी, अचानक चली गोली, दो घायल

Wed, 26 Jul 2023 01:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2023 01:28 PM IST
सार

कार में अचानक गोली चली  जो कि एक युवक की टांग और दूसरे की बाजू को छूकर निकल गई। साथ बैठे एक अन्य युवक बच गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
started taking selfie with revolver in the car suddenly shot two injured in jammu
car (File)

विस्तार

रिवॉल्वर से गोली चलने के कारण दो युवक घायल हो गए। बाजू और टांग पर चोट आई है। घटना वाल्मीकि चौक में मंगलवार-सोमवार देर रात की है। पुलिस ने चालक दीपक और कार मालिक सचिन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, वाल्मीकि चौक का दीपक सांबा के सचिन सिंह की इनोवा कार (जेके21 जी 7888) चलाता है। सोमवार को दीपक मालिक को सांबा छोड़ने के बाद कार लेकर आ गया। यहां तीन दोस्त अक्षय, मुनीष और विशाल कार में बैठ गए, तभी अक्षय का ध्यान रैक में गया। देखा कि रिवॉल्वर पड़ी है।
विज्ञापन


रिवॉल्वर कार मालिक सचिन सिंह की थी, मगर उसका लाइसेंस नहीं था। रिवॉल्वर लेकर अक्षय और मुनीष कार के भीतर ही सेल्फी लेने लग पड़े। इसी बीच अक्षय से गोली चली जो उसकी टांग और मुनीष की बाजू को छूकर निकल गई। साथ बैठा विशाल बच गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। गनीमत रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई। थाना प्रभारी गांधी नगर पंकज शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रिवॉल्वर अवैध थी। इसलिए कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed