फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Car plunges into gorge on slippery road youth dies.

किश्तवाड़ में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, खराब मौसम ने ली जान, नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

Sun, 29 Mar 2026 07:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़ Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 29 Mar 2026 07:11 PM IST
सार

किश्तवाड़ के नागसेनी तहसील के आरजी गांव में बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी नीरज कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car plunges into gorge on slippery road youth dies.
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किश्तवाड़ के आरजी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नीरज कुमार पावर प्रोजेक्ट कंपनी में कार्यरत थे और नाइट ड्यूटी पूरी करके सुबह घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण सड़क फिसली और कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस और स्थानीय एनजीओ की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। खाई में तलाशी लेने पर युवक मृत अवस्था में पाया गया। शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed