फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   car hijacked by suspected militants

आतंकियों ने हाईजैक की कार, बड़े हमले की साजिश

Wed, 13 Aug 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 13 Aug 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
car hijacked by suspected militants

छह संदिग्ध युवकों ने सोमवार की रात जम्मू के रामबन इलाके से एक कार को हाईजैक किया है। माना जा रहा है कि युवक पाकिस्तानी और स्थानीय आतंकी हैं।

विज्ञापन


इन आतंकियों ने पठानकोट से श्रीनगर जाने के लिए कार को किराये पर लिया था। इसके बाद आतंकियों ने चालक को चंद्रकोट इलाके में पेड़ से बांधकर कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों कार को 15 अगस्त पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हाईजैक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क‌िराये पर ल‌िया था कार को

car hijacked by suspected militants

मामला यूं है कि दो लोगों ने खुद को व्यापारी बताकर पठानकोट से सात हजार रुपए में श्रीनगर के लिए स्विफ्ट कार (पीबी 35पी 4434) को किराये पर लिया।

उन्होंने पांच हजार रुपए एडवांस में दिए। इसके बाद कार चालक कर्मवीर सिंह निवासी पठानकोट सोमवार को दोनों लोगों को लेकर श्रीनगर के लिए रवाना हो गया।

जम्मू आकर चालक ने तेल भरवाया। इस बीच, उन अज्ञात लोगों ने बताया कि जम्मू से भी उनके कुछ साथी श्रीनगर जाएंगे। जम्मू से चार और लोग कार में सवार हुए। इसके बाद चालक सभी को लेकर श्रीनगर की ओर रवाना हो गया।

उल्टी का बहाना कर रोकी कार

car hijacked by suspected militants

रामबन के चंद्रकोट इलाके में पहुंचने पर उनमें से एक ने उल्टी होने की बात कही और कार को साइड में रोकने को कहा। इस पर चालक ने कार रोक दी।

इसके बाद सभी छह लोग नीचे उतर गए और पेशाब करने लगे। चालक कर्मवीर भी पेशाब करने के लिए उतर गया। इसी दौरान उनमें से दो लोगों ने कर्मवीर को धक्का देकर हमला बोल दिया। इसके बाद बाकी लोग भी उस पर टूट पड़े।

मारपीट करते हुए वह उसे हाईवे के पास चिनाब के किनारे ले गए और पेड़ से बांध दिया। शोर नहीं मचा पाए, इसके लिए उन्होंने कपड़े से मुंह को कसकर बांध दिया। इसके बाद सभी कार को लेकर फरार हो गए।

पेट्रोलिंग पार्टी ने बचाया चालक को

car hijacked by suspected militants

इधर, मंगलवार की सुबह जब सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी वहां से गुजरी तो उन्होंने पेड़ से एक व्यक्ति को बंधा देखा। इस पर उन्होंने उसे पेड़ से खोला और पूछताछ की। इस पर कर्मवीर ने अज्ञात लोगों द्वारा बंधक बनाकर कार ले जाने की बात बताई।

इसके बाद सीआरपीएफ के जवान कर्मवीर को रामबन थाने में ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में कर्मवीर ने सारी घटना बयां की।

चालक ने पुल‌िस को ये भी बताया क‌ि उन संद‌िग्धों में दो पंजाबी में बात कर रहे थे जबक‌ि दो कश्मीरी भाषा बोल रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने धारा 382 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सभी नाकों को अलर्ट कर दिया है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह अज्ञात लोग कार को लेकर किस ओर गए हैं। चालक को अभी पुलिस थाने में ही रखा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed